फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सीरिया में शांति बहाली के लिए निकाला कैंडल मार्च

सीरिया में शांति बहाली के लिए निकाला कैंडल मार्च

Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
सीरिया में शांति बहाली के लिए निकाला कैंडल मार्च
आजमगढ़। सीरिया में हो रहे हिंसक घटनाओं को लेकर राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष नुरूल हुदा अगुवाई में शनिवार की देर शाम कैंडल मार्च निकाला गया। कैंडिल मार्च जामा मस्जिद से निकलकर शहर के सब्जी मंडी, चौक, तकिया, बाज बहादुर, जामेतुर्रशाद, हर्रा की चुंगी, पहाड़पुर पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ सीटी को सौंपा।ज्ञापन में प्रदेश अध्यक्ष नुरूल हुदा ने कहा कि सीरिया में बशरूल असद की सरकार जब से आई है तभी से मानवीय मूल्यों पर ताक पर रखा जा रहा है। गृहयुद्ध के नाम पर लगभग 4 लाख 85 हजार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है। इसके बावजूद संयुक्त राष्ट्र ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की किया है। 2011 से ही लोकतांत्रिक व्यवस्था की मांग को लेकर सीरिया में जन आंदोलन हो रहा है। फौज के भी कुछ लोग आंदोलनकारियों के साथ खड़े हैं। वहीं विश्वशांति की बात करने वाले रूस, इजराइल, इरान आदि देश वर्तमान सरकार की मदद कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र का इस पर चुप रहना मुस्लिम विरोधी चेहरे को उजागर करता है। मांग की कि केंद्र सरकार पहल करें, ताकि सीरिया में अमन, चैन कायम हो सके। ज्ञापन सौंपने वालों में शाहजेब, शाबिर खान, उबैद अंसारी, बेलाल, मो नाजीर, मो अनस, सरफराज, खान, शहबाज, दानिश, हमजां, फहीम मुजाहिद, अब्दुर्रहमान, फुकीन आजमी, मो आजम आजमी सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed