{"_id":"5aa41dbd4f1c1bab758b4bb5","slug":"61520704957-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मूल्यांकन कार्य के बहिष्कार की दी चेतावनी
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ(वित्तविहीन) की बैठक शनिवार को कुंवर सिंह उद्यान में जिलाध्यक्ष हरीराम यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली, माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय शुरू किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षकों कामानदेय बंद किए जाने से शिक्षकों में काफी आक्रोश है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश कार्य समिति द्वारा निर्णय लिया गया कि प्रदेश सरकार 16 मार्च तक मानदेय और पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा नहीं करती है तो शिक्षक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन करेंगे। जिसके लिए संगठन शर्मा गुट, चेत नरायन गुट, ठकुराई गुट, पांडेय गुट, वित्तविहीन के सभी संगठन मिलकर 12 मार्च को दारुलशफा में रणनीति बनाएगें। बैठक को ईश्वर चंद्र, रणजीत राय, गुलाब यादव, अंजनी ङ्क्षसह, अलगू यादव, ज्ञानप्रकाश सिंह, रामप्यारे आदि लोगों ने भी संबोधित किया। इस मौके पर प्रशांत यादव, लक्ष्मण गुप्ता, दुखरन चौबे, रामशब्द, प्रेमनरायन सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।