फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लिंक न मिलने से पीआरएस बाधित

लिंक न मिलने से पीआरएस बाधित

Sat, 10 Mar 2018 11:36 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
लिंक न मिलने से पीआरएस बाधित
मेजवां। यात्रियों की सुविधा के लिए खुरासनरोड रेलवे स्टेशन पर स्थापित पीआरएस (यात्री आरक्षण सिस्टम) शनिवार को लिंक न मिलने से बाधित रहा। इसके चलते यात्रियों को आरक्षित टिकट नहीं मिल पाया। टिकट न मिलने से सैकड़ों यात्रियों को वापस लौटना पड़ा।खुरासन रोड का पीआरएस तत्कालीन रेलमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में लगा था। पीआरएस से रेलवे की प्रतिदिन एक लाख से अधिक की आय होती है। यहां से सैकड़ों यात्री प्रतिदिन गोदान, साबरमती, सरयू यमुना, कैफियात, आसनसोल-गोंडा, उत्सर्ग एक्सप्रेस आदि ट्रेनों से सफर की शुरुआत करते हैं। इसके लिए आरक्षित टिकट की आवश्यकता पड़ती है। पीआरएस बाधित रहने से टिकट नहीं मिल पा रहा है। शनिवार को खुरासन रोड स्टेशन पर आफ़ताब, मिनहाज, राजेश, पप्पू मुम्बई और दिल्ली का आरक्षित टिकट लेने आए थे। उन्होने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन टिकट नहीं मिला। इस संदर्भ में डीसीआई एके सिंह ने बताया कि आरक्षण बाधित होने की सूचना कंट्रोल की दी गई है। जल्द ही ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed