{"_id":"5a6626654f1c1bb2208b4b8a","slug":"61516643941-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पहुंचा बोर्ड परीक्षा का प्रश्रपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पहुंचा बोर्ड परीक्षा का प्रश्रपत्र
Updated Tue, 23 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
board exam
- फोटो : AMAR UJALA
यूपी बोर्ड की छह फरवरी को होने वाली परीक्षा का प्रश्नपत्र सोमवार को जनपद में पहुंच चुका है। इससे पहले उत्तर पुस्तिका आ चुकी है। प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका के आ जाने से परीक्षा की तैयारी जोरों पर शुरु हो गई है। उत्तर पुस्तिका का 13 जनवरी से राजकीय बालिका विद्यालय से वितरण भी किया जा रहा है।
जिला विद्यालय निरीक्षक डा.वीके शर्मा ने बताया कि छह फरवरी से यूपी बोर्ड की परीक्षा जनपद के 314 परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नजर में ली जाएगी। इस वर्ष परीक्षा में हाई स्कूल के 1,49,166 छात्र और इंटरमीडिएट में 1,13,562 छात्र शामिल होंगे। गत वर्ष की परीक्षा से इस वर्ष 38,373 छात्र अधिक है। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों, प्रधानाचार्यो और शिक्षकों से कहा कि शासन की मंशानुसार नकल विहीन परीक्षा कराने में सभी अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से करें।