{"_id":"5a5f993c4f1c1b7d268b509f","slug":"61516214588-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धन निकासी के लिए अतिरिक्त धन मांगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धन निकासी के लिए अतिरिक्त धन मांगने का आरोप
Updated Thu, 18 Jan 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबारी। भारतीय स्टेट बैंक फूलपुर के शाखा प्रबंधक की कार्यप्रणाली से क्षेत्र के खाताधारकों में रोष व्याप्त है। खाताधारकों ने बुधवार को बैंक कर्मियों और शाखा प्रबंधक पर धन निकासी के लिए अतिरिक्त धन की मांग करने का आरोप लगाते हुए बैंक के चेयरमैन से शिकायत की है।
भारतीय स्टेट बैंक शाखा फूलपुर में अंबारी, माहुल, पवई आदि गांवों के ग्रामीणो का खाता है। इसी बैंक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रो में लोग स्वाइप मशीन लेकर पैसे का आदान प्रदान करते हैं। वेस्टर्न यूनियन का कारोबार भी इसी बैंक के माध्यम से होता है। जिसके लिए लोगों ने इस शाखा में करेंट एकाउंट खोल रखा है। क्षेत्र के इरफान अहमद, शाह आलम, आशीष गुप्ता, मोअज्जम, विक्की गुप्ता, शुभम होंडा आदि सीसी एकाउंट धारकों ने यह आरोप लगाते हुए एक शिकायती पत्र बैंक के चेयरमैन के पास भेजा है। उनका कहना है बैंक के प्रबंधक द्वारा इनसे बीमा और धन निकासी के समय अतिरिक्त धन की मांग की जाती है। हर माह बीमा करवाने के लिए जबरदस्ती दबाव बनाया जा रहा है। ऐसा न करने पर इनकी धन निकासी बैंक कर्मियों द्वारा रोक दी जाती है। हम लोग हर महीने बीमा कहां से देंगे। कई लोगों ने कैंसिल चेक दिखाते हुए कहा कि चेक पेमेंट प्रबंधक द्वारा कैंसिल कर दिया जाता है। जिससे हमारे साथ ही क्षेत्र की ग्रामीण जनता भी परेशान होती है। वहीं शाखा प्रबंधक ने ग्रामीणों के आरोपों को निराधार बताया और कहा कि हमने ऐसी कोई मांग नहीं की। चेक से पैसे का भुगतान किया जा रहा है।