{"_id":"5a3bf5974f1c1bce408be73c","slug":"61513878935-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का विकास, खुले में शौच मुक्त बनाना प्रथमिकता : डा. कैलाश यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का विकास, खुले में शौच मुक्त बनाना प्रथमिकता : डा. कैलाश यादव
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर। ब्लाक सभागार में गुरुवार को प्रमुख डा. कैलाश यादव की अध्यक्षता में बीडीसी और प्रधानोें की संयुक्त बैठक हुई। बीडीओ केके यादव ने प्रदेश सरकार की योजनाओं और विकास के बारे में जानकारी दी। कहा कि 58 ग्राम पंचायतों में शौचालय का पैसा प्रधानों के खाते में आ गया है। शौचालय का निर्माण कराया जाए। बैठक से तहसील प्रशासन, स्वास्थ विभाग, विद्युत विभाग, शिक्षा विभाग, बाल विकास परियोजना विभाग के अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर इससे जिलाधिकारी को अवगत कराने की बात कही गई। प्रधान संघ के अध्यक्ष रामअवध यादव ने कहा कि 12000 हजार में शौचालय का निर्माण नहीं हो पाएगा। उक्त धनराशि सीधे लाभार्थी के खाते में भेजी जाए। ब्लाक प्रमुख डा. कैलाश यादव ने कहा कि गांव का विकास हो, ओडीएफ कर गांव को स्वच्छ बनाया जाए। बीडीसी सदस्यों और प्रधानों से आपस में सहयोग कर योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलवाने की अपील की। संचालन बीडीओ केके यादव ने किया। जिला पंचायत सदस्य लालसा राम, पथरू बाबा, बृजलाल यादव, महेन्द्र यादव, जयंत्री सिंह, दयाशंकर यादव, भोजू यादव, राजीव तिवारी, सुबाष मिश्रा आदि उपस्थित थे।
पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ने मांगी शौचालय निर्माण की जानकारी
आजमगढ़। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और दीदारगंज से बसपा विधायक सुखदेव राजभर ने विधानसभा में दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में डा. राममनोहर लोहिया ग्रामों में अनुसूचित जाति, मुसहर जाति और राजभर बस्तियों में बने शौचालयों के संबंध में जानकारी मांगी है। मंगलवार को दीदारगंज विधायक सुखदेव राजभर ने ग्राम्य विकास मंत्री से पूछा कि जनपद के दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र में डा. राम मनोहर लोहिया ग्रामों में अनुसूचित जाति, मुसहर जाति और राजभरों की बस्तियों में कितने-कितने शौचालय का निर्माण कराया गया है। यदि नहीं तो क्यों। उनके इस प्रश्न पर विशेष कार्याधिकारी उप्र शासन डा. हरिश्चंद्र ने जिलाधिकारी को पत्र जारी कर इस संबंध में सूचना मांगी है। गुरुवार को जिला पंचायत कार्यालय में कर्मचारी उनके द्वारा मांगी गई जानकारी को जुटाने में लगे थे।