{"_id":"59a6a17e4f1c1b53738b471d","slug":"61504092542-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक जानकारी के साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के बताए गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक जानकारी के साथ छात्राओं को आत्मरक्षा के बताए गुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 04:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हरबंशपुर स्थित सर्वोदय पब्लिक स्कूल के सभागार में मंगलवार को बालिकाओं का आत्म प्रतिरक्षण जागरुकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं को उनके आत्म प्रतिरक्षा की जानकारी के साथ विधिक जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं को कराटे का गुर सिखाया गया।
जिला जज और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष शाह रिजवी के निर्देशन पर आयोजित शिविर की शुरुआत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव चंद्रशेखर यादव ने छात्राओं को उनके आत्म प्रतिरक्षा संबंधित विधिक जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सीएल निगम ने भी छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारियां दी। आत्म प्रतिरक्षा शिविर में बालिकाओं को कोच ईश्वरचंद यादव, संजय यादव, देवेंद्र कुमार वर्मा तथा शिवांगी ने तरह-तरह की कलाओं का प्रशिक्षण दिया। साथ ही आत्मरक्षा के गुर बताए। अंत में संस्था के प्रबंधक/संस्थापक राजेंद्र प्रसाद यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। कहा कि बालिकाओं के सबल होने से समाज सबल होगा। जिससे देश प्रगति करेगा।
प्रधानाचार्य एसपी दास ने कहा कि बालिकाएं समाज की नींव है, इनका निर्भीक होना जरूरी है। इस मौके पर उप प्रधानाचार्य चित्रा सिंह, संगीता शाही, कंचन यादव, आरआर यादव सहित अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।