फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   फिर डिघिया में खतरा बिंदू के करीब पहुंची घाघरा

फिर डिघिया में खतरा बिंदू के करीब पहुंची घाघरा

Wed, 26 Jul 2017 11:42 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
फिर डिघिया में खतरा बिंदू के करीब पहुंची घाघरा
लाटघाट। सगड़ी तहसील के उत्तरी सीमा से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में वृद्घि का क्रम लगातार जारी है। नदी डिघिया गेज पर खतरा बिंदू के फिर करीब पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने के साथ कटान भी तेज हो गई है। जिसे देख ग्रामीणों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं।
विज्ञापन

देवरांचलवासियों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। क्योंकि एक बार खतरा बिंदू को पार करने के बाद नीचे आ चुकी घाघरा का जलस्तर एक बार फिर से बढ़ने लगा है। नदी के बढ़ते जलस्तर को देख ग्रामीणों की धड़कन भी तेज हो गई। नदी द्वारा मुराली का पुरवा, देवारा अचल नगर सहित कई क्षेत्रों में नदी द्वारा तेजी से कटान की जा रही है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर 71.28 मीटर और डिघिया गेज पर 70.31 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार की शाम बदरहुंआ गेज पर बढ़कर 71.31 मीटर और डिघिया गेज पर 70.35 मीटर हो गया। नदी बदरहुंआ गेज पर खतरा बिंदू 71.68 मीटर से 37 सेमी और डिघिया गेज पर खतरा बिंदू 70.40 मीटर से पांच सेमी नीचे बह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed