{"_id":"597395b04f1c1bf6068b47f0","slug":"61500747184-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैजाने मदीना की स्थापना से समाज का होगा लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैजाने मदीना की स्थापना से समाज का होगा लाभ
Updated Sat, 22 Jul 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
मुबारकपुर। विश्वस्तरीय समाज सुधारक संस्था दावते इस्लामी मुबारकपुर द्वारा मुबारकपुर नगर के मुहल्ला आजाद नगर में फैजाने मदीना केंद्र का शिलान्यास शुक्रवार की रात को हुआ। इस अवसर पर आयोजित विशेष इज्तेमा में आजमगढ़ सहित गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर, उन्नाव, फैजाबाद और अंबेडकरनगर आदि जिलों के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अवैस अत्तारी, ओबैदा हसन अत्तारी, हयात मुहम्मद, कमरूल होदा और कारी ग्यासुद्दीन ने नात प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर अशरफिया मासिक पत्रिका के प्रधान संपादक मौलाना मुबारक हुसैन मिस्बाही ने कहा कि मुबारकपुर में फैजाने मदीना की स्थापना से पूरे समाज को लाभ होगा और गलत मार्ग पर चलने वाले नवजवानों को एक नई और समाज सुधारक रौशनी मिलेगी। उन्नाव से आए सैय्यद वसीक अत्तारी ने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को फैजाने मदीना के करीब लाएं, ताकि उनके अंदर पनप रहीं बुराईयों का खात्मा हो सके। टांडा से आए अबु तलहा अत्तारी ने कहा कि बुराईयां फैलाने वाले टीवी चैनलों को अपने घरों से बाहर करके मदनी चैनल लगाएं, ताकि इस्लाम की मूल शिक्षा का ज्ञान हो सके। कार्यक्रम की अध्यक्षता हाजी कमरूल हक व संचालन मौलाना महबूब अजीजी ने किया। इस मौके पर मौलाना महबूब अजीजी, आफताब अत्तारी, हाफिज तावील और शादान रिजवी अत्तारी आदि उपस्थित थे।