फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   59 posts of junior clerks are vacant in the collectorate

Azamgarh News: कलेक्ट्रेट में ही किनिष्ठ लिपिकों के 59 पद रिक्त

Tue, 11 Jun 2024 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
59 posts of junior clerks are vacant in the collectorate
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के बाद सरकार अब रिक्त पदों को भरने की तैयारी में जुट गई है। शासन स्तर से सभी विभागों से रिक्त पदों की सूचना मांगी गई है। सभी विभाग अपने विभागों के रिक्त पदों की सूचना तैयार कर ली है। वहीं कुछ विभाग अभी सूचनाएं जुटा रहे हैं वहीं कुछ के द्वारा सूचना तैयार कर भेज भी दी गई है।
विज्ञापन


सरकार द्वारा मांगी गई सूचना पर सिर्फ कलेक्ट्रेट से ही कनिष्ठ लिपिकों के 59 पद और वरिष्ठ लिपिकों के 12 पद रिक्त होने की सूचना भेजी गई है। वहीं बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों के साथ ही प्रधानाध्यापकों और प्रधानाचार्यों के 1790 रिक्त पदों की सूचना भेजी गई है। इसके अलावा क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी विभाग की ओर से भी रिक्त पदों की सूचना भेजी गई है। एडीएम प्रशासन राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि शासन से मांगी गई सूचना के आधार पर हमारी ओर से कलेक्ट्रेट में रिक्त पदों की सूचना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। वहीं सीएमओ डाॅ. आईएन तिवारी ने बताया कि अभी हम सभी जगहों से सूचनाएं जुटा रहे हैं। एक दो दिन में रिक्त पदों की सूची तैयार हो जाएगी। तभी कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

विभागवार रिक्त पदों का आंकड़ा
विभाग पद रिक्त
कलेक्ट्रेट कनिष्ठ लिपिक 59
वरिष्ठ लिपिक 12
इसके अलावा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद भी खाली है।
बेसिक शिक्षा सहायक अध्यापक 1257
प्रधानाध्यापक 1227
प्रधानाचार्य 63
परिवहन पीटीओ 01
यूनानी चिकित्सा चिकित्साधिकारी 03
फार्मासिस्ट 09
चतुर्थ श्रेणी 06
आयुर्वेदिक चिकित्सा चिकित्साधिकारी 13
फार्मासिस्ट 15
चतुर्थ श्रेणी 14
पंचायती राज पंचायत सहायक 642
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed