फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5756 vaccine on first day of corona vaccination festival

कोरोना टीकाकरण उत्सव के पहले दिन 5756 को लगा टीका

Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
5756 vaccine on first day of corona vaccination festival
आजमगढ़। बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री ने 11 से 14 अप्रैल तक कोरोना टीकाकरण उत्सव आयोजित करने का निर्देश दिया था। जिसके तहत रविवार को पहले दिन जिले में कुल 112 केंद्रों पर स्वास्थ्य महकमे ने टीकाकरण का आयोजन किया। कुल छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। जिसके सापेक्ष 5756 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया।
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण उत्सव के पहले दिन सभी बूथों पर साफ-सफाई कराने के साथ ही विशेष इंतजाम किए गए थे। बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच आयोजित लोगों में इस उत्सव को लेकर काफी उत्साह था। रविवार को टीकाकरण उत्सव के पहले दिन स्वास्थ्य महकमे ने जिले में कुल 112 केंद्रों पर टीकाकरण की व्यवस्था की थी।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि शनिवार की देर रात जिले में 22 हजार डोज पहुंचा। रात में ही सभी केंद्रों पर टीके की आपूर्ति विशेष वाहनों के माध्यम से कराई गई। कुल छह हजार लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया था। जिसके सापेक्ष 5756 लोगों ने अपना टीकाकरण कराया। उन्होंने बताया कि 14 अप्रैल तक टीकाकरण उत्सव मनाया जाएगा। ऐसे में 45 साल अथवा उससे अधिक उम्र के लोग टीकाकरण केंद्रों पर पहुंच कर अपना टीका करण करवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजवां संवाददाता के अनुसार सीएचसी फूलपुर पर टीकाकरण को लेकर लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी, लोग लाइन में लग कर अपने बारी का इंतजार कर रहे थे। जहानागंज संवाददाता के अनुसार सीएचसी कोल्हूखोर पर टीकाकरण उत्सव आयोजित किया गया। चिकित्सा प्रभारी डॉ. धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि सीएचसी कोल्हुखोर, राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर, पीएचसी चक्रपानपुर व हेल्थ सेटर बोहना, हेल्थ सेंटर मंदे पर कुल 383 लोगों का टीकाकरण किया गया। सरायमीर संवाददाता के अनुसार पीएचसी खरेवां मोड़ पर रविवार को आयोजित टीकाकरण उत्सव के दौरान कुल 17 लोगों ने अपना टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed