फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   5630 farmers registered for wheat purchase

Azamgarh News: गेहूं खरीद को 5630 किसानों ने कराया पंजीकरण

Sat, 17 Feb 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
5630 farmers registered for wheat purchase
गेहूं खरीद को लेकर मंडल के तीनों जनपदों में किसानों का पंजीकरण शुरू हो चुका है। पंजीकरण के साथ ही किसानों का तहसील प्रशासन की ओर से सत्यापन भी किया जा रहा है। मंडल में अब तक 5630 किसानों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

शासन का निर्देश है कि इस बार एक अप्रैल की बजाय 15 मार्च से गेहूं की खरीद होगी। इसको लेकर खाद्य विभाग ने किसानों का पंजीकरण करना शुरू कर दिया है। अब तक मंडल के तीनों जनपदों में 5630 किसानों ने सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। इसमें से 3429 किसानों का तहसील स्तर से सत्यापन भी हो चुका है। जनपद वार देखा जाय तो आजमगढ़ में 2219, बलिया में 2249 और मऊ में सबसे कम 1168 किसानों का पंजीकरण हुआ है। संभागीय खाद्य नियंत्रक राममूर्ति पांडेय ने कहा कि इस बार 15 दिन पूर्व ही गेहूं की खरीद शुरू होनी है। खरीद के लिए 179 क्रय केंद्रों का पहले ही अनुमोदन हो चुका है। अब किसानों का पंजीकरण कराया जा रहा है। आजमगढ़ मंडल में अब तक 5630 किसान पंजीकरण करा चुके हैं, इसमें से 3429 का तहसील स्तर से सत्यापन भी हो चुका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed