फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   550 transformers blew up in 18 days, taking 15 days to replace

Azamgarh News: 18 दिन में फुंक गए 550 ट्रांसफार्मर, बदलने में लग रहे 15 दिन

Sat, 20 Jul 2024 04:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
550 transformers blew up in 18 days, taking 15 days to replace
जिले में बिजली व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो चुकी है। ट्रांसफार्मरों के फुंकने का सिलसिला जारी है। प्रतिदिन औसतन 35 ट्रांसफार्मरों के फुंकने की शिकायत वर्कशॉप में आ रही है। एक ट्रांसफार्मर को बदलने में एक सप्ताह से भी अधिक समय लग रहा है।
विज्ञापन

जिले के छह वितरण खंडों में बिजली आपूर्ति के लिए विभिन्न क्षमता के 40 हजार ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। उमस भरी गर्मी में ये ट्रांसफार्मर धोखा दे रहे हैं। वर्कशॉप के अधिकारियों की माने तो एक से 18 जुलाई तक जिले में 550 ट्रांसफार्मर फुंक गए। प्रतिदिन औसतन 35 ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। वहीं जिन क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर फुंक रहे वहां पर विभाग के 48 घंटा के भीतर ट्रांसफार्मर बदले जाने के दावे फेल नजर आ रहे हैं। ट्रांसफार्मरों को बदलने में 15 दिन तक का समय लग जा रहा है। इसके कारण लोग बिजली, पानी के लिए तरस रहे हैं। ऊपर से उमस भरी गर्मी भी परेशान कर रही है।
विज्ञापन


वर्कशॉप में 80 ट्रांसफार्मर ही तैयार
बिजली विभाग के वर्कशॉप में कभी 300 से लेकर 350 विभिन्न क्षमता के ट्रांसफार्मर तैयार रहते थे, लेकिन इस समय 80 ट्रांसफार्मर ही बचे हैं। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की भारी कमी है। 25 और 63 केवीए के ट्रांसफार्मर सबसे ज्यादा फुंक रहे हैं। इनको तैयार करने में वर्कशॉप के मैकेनीक के पसीने छूट जा रहे हैं। वहीं, देखा जाय तो प्रतिदिन ट्रांसफार्मरों के फुंकने की संख्या 35 है लेकिन, इनको बदलने के लिए विभाग के पास मात्र 17 वाहन ही मौजूद हैं। इसके कारण शहर के अलावा दूरदराज के ट्रांसफार्मर समय से नहीं बदले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 दिनों बाद बदला गया ट्रांसफार्मर
रेड़हा उपकेंद्र के युधिष्ठिर पट्टी गांव का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन पूर्व फुंक गया था। इसकी शिकायत 1912 पर की गई थी लेकिन, ट्रांसफार्मर को बदलने में 15 दिन लग गए। उपकेंद्र के जेई का कहना था कि वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर नहीं है। वहीं, बस्ती उपकेंद्र के रसूलपुर बरवा गांव का 10 केवीए का ट्रांसफार्मर 10 दिनों से फुंका था, जिससे 40 घरों की आपूर्ति बाधित थी। इसे भी बृहस्पतिवार की शाम को बदला गया। यही नहीं अंबारी के अमरेथु गांव में पीजी 101 राजकीय नलकूप का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर 15 दिन से फुंका पड़ा है। इससे किसानों की रोपाई नहीं हो पा रही है। संवाद

क्षमता से अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर फुंक रहे हैं। उनको बदलने में थोड़ी समस्या आ रही है। फिर भी पूरा प्रयास रहता है कि फुंके ट्रांसफार्मरों को समय से बदला जाय ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या न हो। - अरविंद सिंह, एक्सईएन वर्कशॉप।


10 दिनों से फुंका है मोलनापुर का ट्रांसफार्मर
निजामाबाद। क्षेत्र के मोलनापुर में लगा 25 केवीए का ट्रांसफार्मर लगभग 10 दिनों से फुंका है। इसके कारण 100 घरों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। गांव के संजय यादव, सूरज, राजेंद्र यादव, अनिल मौर्य ने बताया कि ट्रांसफार्मर फुंकने से बिजली पानी के लिए काफी परेशानी हो रही है। जल्द ट्रांसफार्मर नहीं लगा तो तहसील दिवस पर डीएम को पत्रक दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed