फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   54 taekwondo players were honored yesterday by giving them color belts and certificates

Azamgarh News: ताइक्वांडो के 54 खिलाड़ियों को कलर बेल्ट और प्रमाण-पत्र देकर किया सम्मानित

Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
54 taekwondo players were honored yesterday by giving them color belts and certificates
एसपी ग्रामीण चिराग जैन की तरफ से सम्मानित ताइक्वांडो खिलाड़ी। श्रोत-पु​लिस - फोटो : 1
आजमगढ़। पुलिस लाइन में संचालित ताइक्वांडो प्रशिक्षण से जुड़ी खेल प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो संघ की ओर से आयोजित कलर बेल्ट परीक्षा में सफल 54 खिलाड़ियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने कलर बेल्ट पहनाकर एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मान समारोह में एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से ब्लैक बेल्ट हासिल कर जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पुलिस परिवार के बच्चों की यह उपलब्धि पूरे आजमगढ़ पुलिस परिवार के लिए गर्व का विषय है। पुलिस लाइन में वर्तमान में करीब 100 बालक एवं बालिकाएं नियमित रूप से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कलर बेल्ट परीक्षा में रेड-वन बेल्ट प्राप्त करने वाली सृष्टि पाठक, गौरवी गुप्ता, परिधि गुप्ता और श्रेया यादव सहित ग्रीन बेल्ट एवं येलो बेल्ट श्रेणी के कई खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि बीते सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अनुभवी प्रशिक्षकों की देखरेख में कलर बेल्ट परीक्षा आयोजित की गई थी। खिलाड़ियों को ताइक्वांडो कोच सुनील कुमार शिंदे ब्लैक बेल्ट, थर्ड डान, साउथ कोरिया के निर्देशन में नियमित प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बच्चों की तकनीकी दक्षता और आत्मरक्षा कौशल में लगातार वृद्धि हो रही है। कार्यक्रम प्रतिसार निरीक्षक रजनीकांत ओझा के पर्यवेक्षण में आयोजित हुआ। इस दौरान पुलिस अधिकारियों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों और पुलिस परिवार के सदस्य मौजूद रहे। एसपी डॉ. अनिल कुमार ने सभी सफल खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि आजमगढ़ पुलिस भविष्य में भी खेल प्रतिभाओं को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराती रहेगी, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed