{"_id":"5cb36fc1bdec22142a7214e8","slug":"51555263425-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"73 केंद्रों पर आज आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
73 केंद्रों पर आज आयोजित होगी बीएड प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
आजमगढ़। रूहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली द्वारा आयोजित बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा सोमवार को जिले में 73 केंद्रों पर होगी। परीक्षा की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को विश्वविद्यालय से प्रश्नपत्र आदि भी जिले में पहुंच गये। जिन्हें कोषागार के डबल लॉक में सुरक्षित रखवा दिया गया। सोमवार को परीक्षा के पूर्व प्रश्नपत्रों का बंडल संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचाया जायेगा।
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में बनाये गये 73 परीक्षा केंद्रों पर कुल 36788 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। दो पालियों में आयोजित होने वाली परीक्षा सुबह में नौ से 12 तो शाम में दो से पांच बजे तक आयोजित है। परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए तमाम इंतजाम किए गए है। परीक्षा केदों पर जहां परीक्षार्थियों को बायोमैट्रिक मशीन पर अंगूठा लगाना होगा तो वहीं प्रवेश पत्र भी दो सेट में लेकर आना होगा। इसके साथ ही मोबाइल समेत अन्य इलेक्ट्रनिक उपकरणों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित होगा। विश्वविद्यालय द्वारा एक ट्रक से प्रवेश पत्र व उत्तर चार्ट जिले पर भेज दिया गया है। जिसे नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन व सहायक नोडल अधिकारी डीआईओएस डॉ. वीके शर्मा ने कोषागार के डबल लाक में रखवा दिया। ट्रक से कुल 146 बंडल उतारे गये जिसे मिलान के बाद कोषाधिकारी विजय शंकर की देख रेख में डबल लाक में रखवाया गया। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार को परीक्षा शुरू होने के पूर्व प्रश्नपत्रों का बंडल संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचवाया जायेगा।