फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कर्मचारियों की मांग पूरा करने वाले दल को मिलेगा वोट

कर्मचारियों की मांग पूरा करने वाले दल को मिलेगा वोट

Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Mar 2019 10:50 PM IST
विज्ञापन
कर्मचारियों की मांग पूरा करने वाले दल को मिलेगा वोट
आजमगढ़। भारतीय लोक सेवा कर्मचारी महासंघ ने देश में बड़े राष्ट्रीय दलों से लोक सभा चुनाव में केंद्रिय,राज्यों और अन्य दलों से कहा कि जो भी राजनैतिक दल कर्मचारियों की मांगों पर अपनी नीति स्पष्ट करेंगे उसी दल को कर्मचारी अपना वोट करेंगे। भारतीय लोक सेवा कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्र, महामंत्री प्रेमचंद्र और राष्ट्रीय सचिव अतुल मिश्र ने सभी राष्ट्रीय दलों के अध्यक्ष से मांग किया है कि वे देशभर के पांच करोड़ कर्मचारियों की मांगों पर क्या वादा होगा उसे स्पष्ट करें। वीपी सिंह ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र और राज्यों में जो भी सरकार आती है वह कर्मचारियों के हित की बात नहीं करती है, जिसके कारण कर्मचारी अपने आप को उपेक्षित महसूस कर रहा है। देशभर के कर्मचारी अब अपमान और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि मै देश भर के राजनैतिकों से यह जानना चाहता हूं कि हमारी मांगों में देशभर में राष्ट्रीय वेतन लागू किस जाने, राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किए जाने, एनपीएस को समानांतर कर पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, देशभर में आउटसोर्सिंग संविदा और अन्य रुप में कार्यरत कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा दिए जाने के साथ न्यूनतम वेतन दिए जाने की मांग पर क्या कदम उठाएगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed