फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   किसानों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

किसानों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन

Fri, 11 Jan 2019 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:06 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन
मार्टीनगंज। उत्तर प्रदेश किसानसभा के बैनर तले किसानों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार मार्टीनगंज को सौंपा। तहसील अध्यक्ष हरिश्चंद्र यादव ने कहा कि स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, सभी 60 वर्ष के ऊपर के खेत-मजदूर दस्तकार को दस हजार रुपए मासिक पेंशन, किसान की उपज का लाभकारी मूल्य, मानक से कम खरीद को अपराध घोषित करना, कृषि लागत को कम करते हुए सिंचाई की सुविधा उपलब्ध कराने, जंगली और लावारिस जानवरों से होने वाले नुकसानों की भरपाई, नलकूपों का रखरखाव, नहरों में सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था, सठियांव चीनी मिल में भ्रष्टाचार पर रोक लगाने, किसानों को बीज, फसल बीमा के नाम पर हो रही लूट से बचाने और मार्टीनगंज, निकासीपुर साधन सहकारी समितियों को क्रय केन्द्र बनाने की मांग की। खरपत्तू राजभर, मामू राजभर, रामचन्द्र, कवंचल यादव, विनोद यादव, महेंद्र, सूबेदार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed