फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने लगाई मंडलायुक्त से गुहार

मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने लगाई मंडलायुक्त से गुहार

Fri, 28 Dec 2018 01:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
मुआवजा न मिलने पर ग्रामीणों ने लगाई मंडलायुक्त से गुहार
आजमगढ़। मऊ जनपद के घोसी तहसील के कादीपुर गांव निवासी दर्जनों ग्रामीण गुरुवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपकर फोरलेन में जा रही अपनी जमीन का मुआवजा ने मिलने की शिकायत की। उनकी शिकायत पर मंडलायुक्त ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने मंडलायुक्त को बताया कि फोरलेन निर्माण में अधिगृहित की गई जमीन से अधिक जमीन का अधिग्रहण किया जा रहा है। निर्माण में जुटी कार्यदायी संस्था के अधिकारी उन्हें पांच महीने से बरगला रहे हैं। उनके द्वारा तेजी से फोरलेन का निर्माण किया जा रहा है। किसानों ने मंडलायुक्त से उनसे ली जा रही अधिक भूमि का मुआवजा दिलाने की मांग की। मंडलायुक्त ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस मौके पर रविप्रकाश, प्रभावती देवी, छोटेलाल सोनकर, हरेंद्र नाथ, हरबंश चौहान, मंजू चौहान, अश्वनी कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed