{"_id":"5c002fabbdec22414f578425","slug":"51543516075-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियमों के पालन से सड़क हादसे पर नियंत्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों के पालन से सड़क हादसे पर नियंत्रण
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौलिया। आए दिन हो रहे सड़क हादसे में मौत को रोकने और यातायात नियमों की विधिवत जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को अतरौलिया थाना क्षेत्र में स्थित पटेल मोमोरियल इंटर कालेज में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अतरौलिया राकेश कुमार सिंह रहे।
कालेज के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि अन्य देशों की तुलना में भारत में सबसे अधिक मौत सड़क हादसों में हो रही है। इसके पीछे प्रमुख कारण यातायात नियमों का पालन न करना है। ज्यादातर लोग बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने से परहेज करते हैं। बाइक चलाते समय मोबाइल पर बात करते हैं या ईयर फोन लगाकर चलते हैं। कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग नहीं करते। नियमों को ध्यान में रखते हुए यदि वाहन चलाया जाए तो कभी कोई हादसा ही नहीं होगा। प्रभारी निरीक्षक ने कालेज के सभी छात्र-छात्राओं से अनुरोध किया कि आप लोग यातायात न ियमों का पालन करने के लिए अपने घर वालों को भी प्रेरित करें। कार्यक्रम के दौरान प्रधानाचार्य अजीत प्रताप सिंह ने आश्वासन दिया कि यातायात नियमों का पालन कराने के लिए हमारे कालेज के छात्र-छात्राएं अभियान चलाकर लोगों को जागरुक करेंगे। इस अवसर पर निन्हकू सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सुरेंद्र सिंह, राधेश्याम मौर्य, राजेश कुमार गुप्ता, वीरेंद्र आदि मौजूद रहे।