{"_id":"5bf2f3febdec2269812a9f88","slug":"51542648830-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर लाधिकारी से की भ्रष्टाचार की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर लाधिकारी से की भ्रष्टाचार की शिकायत
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर पंचायत महराजगंज के विभिन्न वार्डों के सभासदों ने सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें उन्होंने नगर पंचायत अध्यक्ष और ईओ पर मनमानी करते हुए धन के दुरुपयोग का आरोप लगाया।
सभासदों ने जिलाधिकारी को बताया कि नियमानुसार महीने में एक बार बोर्ड की बैठक होनी चाहिए। जिसमें कोई भी विकास कार्य कराने से पहले बोर्ड की संस्तुति लेना अनिवार्य है। लेकिन अध्यक्ष और ईओ द्वारा न ही बोर्ड की बैठक बुलाई गई और ना ही विकास कार्य कराए जाने की चर्चा ही की गई। जबकि शासन से चौदहवां वित्त आयोग की धनराशि आ चुकी है। इनके द्वारा धन को खर्च करने के लिए आपके पास कार्ययोजना बनाकर भेजी गई है। उसमें बोर्ड की सहमति नहीं ली गई है और ना ही उस कार्ययोजना पर कोई चर्चा कराई गई। इनके द्वारा मिलीभगत से मनमाने तरीके से धन का दुरुपयोग कर बंदरबांट की जा रही है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की कि उक्त प्रकरण की जांच कर पारदर्शी तरीके से विकास कार्य को संपादित कराएं। इस मौके पर दयाराम यादव, नौशाद अहमद, मनीष मिश्र, फैयाज अहमद, हसीना बानों, सुदंरी देवी आदि उपस्थित थे।