फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   तहसील परिसर में बनेगा पीएन सिंह व्याख्यान कक्ष

तहसील परिसर में बनेगा पीएन सिंह व्याख्यान कक्ष

Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
तहसील परिसर में बनेगा पीएन सिंह व्याख्यान कक्ष
लालगंज। तहसील परिसर के अधिवक्ता संघ भवन में द बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को सौमवार को शपथ दिलाई गई। इस दौरान जहां भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी वहीं, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने तहसील परिसर में स्व. पीएन सिंह व्याख्यान कक्ष बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम का शुभारंभ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जफर इकबाल, भाजपा के जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह और एल्डर कमेटी के चेयरमैन समरबहादुर सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अध्यक्ष नगेंद्र सिंह एडवोकेट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम सवारथ राम, उपाध्यक्ष संतोष कुमार और कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, महामंत्री रतन सिंह, सह मंत्री कृष्णकुमार मोदनवाल, कोषाध्यक्ष आनंद कुमार श्रीवास्तव सहित सभी सदस्यों का एल्डर कमेटी के चेयरमैन समरबहादुर सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने नई कमेटी को शुभकामना दी। डॉ. सत्येंद्र सिंह, जयप्रकाश पूर्व अध्यक्ष धर्मेश पाठक, पूर्व अध्यक्ष लालजी सिंह, प्रेमनाथ सिंह, चेयरमैन वि जय कुमार सोनकर, बृजभान सिंह, सुखदेव सिंह, रामसेवक यादव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह उर्फ सोनू सिंह, ऋषिकांत राय, पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज ने भी संबोधित किया। संचालन राजेंद्र सिंह ने किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि उधव सिंह ने अपने बाबा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. पारसनाथ सिंह के नाम पर तहसील परिसर में व्याख्यान कक्ष बनवाने की घोषणा की। सीओ सच्चिदानंद, कृष्णानंद तिवारी, विनयशंकर राय, देवेंद्र पांडे, ओमप्रकाश सिंह, रामनयन सिंह, संजय जायसवाल, योगेंद्र राय, बंटी राय, प्रमोद सरोज, जनार्दन सिंह, चंदन जायसवाल, धर्मेंद्र सोनकर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed