{"_id":"5b0c4bae4f1c1bf36e8b50c3","slug":"51527532462-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सचिव प्राविधिक शिक्षा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सचिव प्राविधिक शिक्षा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट करने की तैयारी
Updated Tue, 29 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। पालिटेक्निक परीक्षा में नकल की शिकायत पर सोमवार को एडीएम प्रशासन ने राजकीय पालिकटेक्निक कालेज हर्रा की चुंगी और स्वामी सहजानंद पालिटेक्निक कालेज का जायजा लिया। निरीक्षण में जिस कालेज के छात्र उसी कालेज के शिक्षक ड्यूटी करते मिले। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने जिलाधिकारी के माध्यम से सचिव प्राविधिक शिक्षा को कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजने की बात कही।
जनपद में इस समय पालिटेक्निक की परीक्षाएं संचालित हो रही हैं। इस परीक्षा में नकल कराए जाने की शिकायत जिला प्रशासन के पास पहुंच रही है। इस शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह ने सोमवार को नगर के हर्रा की चुंगी स्थित राजकीय पालिटेक्निक कालेज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां पर परीक्षा सकुशल संचालित होती मिली। इसके बाद एडीएम सीधे स्वामी सहजानंद पालिटेक्निक कालेज पहुंचे। जहां एमएसडी पालिटेक्निक कालेज के छात्र परीक्षा दे रहे थे। पूछने पर पता चला कि इस विद्यालय के शिक्षक भी ड्यूटी में लगाए गए हैं। इसे गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी के माध्यम से सचिव प्राविधिक शिक्षा से कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। निरीक्षण के दौरान विद्यालय के सभी कमरों में कैमरे लगे पाए गए। सभी कैमरे संचालित भी हो रहे थे। एडीएम ने कहा कि नकल पर लगाम लगाने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। जो परीक्षा के दौरान केंद्र पर मौजूद रहकर परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराएंगे।