{"_id":"5b09ad8c4f1c1ba16e8b4c77","slug":"51527360908-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अहरौला ब्लाक पर महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अहरौला ब्लाक पर महिलाओं का प्रदर्शन
Updated Sun, 27 May 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। क्षेत्र के बस्ती भुजबल गांव के अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं ने शनिवार को अहरौला ब्लाक पर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नाली निर्माण न होने से जलजमाव और मच्छरों के प्रकोप की शिकायत की और जल्द से जल्द नाली का निर्माण कराए जाने की मांग की।
महिलाओं ने बताया कि विगत 10 दिन पहले नाली निर्माण को लेकर अल्पसंख्यक बस्ती के लोगों ने ग्राम प्रधान के साथ विकास खँड के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा था। लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक हालात जस के तस बने हुए हैं। जिसके कारण बस्ती में जगह-जगह जलजमाव हो गया है। मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। ब्लाक पर पहुंची महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की और नाली निर्माण की मांग करते हुए एक घंटे तक ब्लॉक गेट पर प्रदर्शन किया। ब्लॉक में खंड विकास अधिकारी और एडीओ पंचायत के ना होने पर ब्लॉक के लेखाकार जगदंबा दुबे को ज्ञापन सौंपा। महिलाओं ने चेतावनी दी कि अगर एक हफ्ते में नाली का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो वह लोग सड़क जाम करेंगी। इस मौके पर लक्ष्मी चौबे, साफिया, मेहनाज, सारजहां, एनुलनिशा, अमीना, तसलीमा, हबीबउल्लाह, रमजान, जुबेर, शमसाद, सरवर, मुमताज आदि उपस्थित थे।