{"_id":"5a8b15e84f1c1ba3268bb22f","slug":"51519064552-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निमार्ण के दो वर्षो में ही जर्जर हुआ विद्यालय भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निमार्ण के दो वर्षो में ही जर्जर हुआ विद्यालय भवन
Updated Mon, 19 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरिहां। क्षेत्र के सुराई गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय भवन को बने अभी दो वर्ष ही हुआ है और देखरेख के आभाव में यह जर्जर हो गया है। इतना ही नहीं परिसर में मानक के विपरीत शौचालय बना है, जो हमेशा बंद ही पड़ा रहता है।
प्राथमिक शिक्षा के विकास को लेकर दो वर्ष पूर्व ही सुराई गांव में प्राथमिक विद्यालय का नया भवन बनवाया गया था। देखरेख के अभाव में दो वर्ष में ही नया भवन जर्जर हाल में पहुंच गया है। विद्यालय भवन के रोशनदान काफी बड़े बने है, लेकिन इसमे जाली नहीं लगी है, जिसके चलते विद्यालय में रखे टाटपट्टी, राशन आदि कई बार चोरी हो चुके है। इतना ही नहीं परिसर में शौचालय का निर्माण हुआ है लेकिन मानक के विपरीत निर्माण होने से यह काम लायक नहीं है और हमेशा ही बंद पड़ा रहता है, जिसके चलते विद्यालय के शिक्षक व बच्चे खुले में शौच जाने को मजबूर है। शिक्षकों का कहना है कि शौचालय और रास्ते के लिए कई बार शिकायत की गई, लेकिन विभाग विद्यालय के समस्याओं की ओर ध्यान ही नहीं दे रहा है। संपर्क करने पर सेक्रेटरी ने विद्यालय में बंद पड़े शौचालय को एक सप्ताह के अंदर ठीक करा देने का आश्वासन दिया है।