फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल

गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल

Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
गरीबों के हक पर डाका डालने वाले जाएंगे जेल
आजमगढ़। जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री गुरुवार को गरीबों और किसानों को लेकर काफी संजीदा नजर आए। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने गरीबों के हक पर डाका डाला तो उसकी जगह जेल में होगी। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को गरीबों और किसानों तक पहुंचाना बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2022 तक हर गरीब के सिर पर छत देने का वादा किया है। इसे पूरा करने के लिए हमने प्रदेश के 11 लाख परिवारों को प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य किया। पहले सरकारें एक साल में पांच से दस हजार मकान देती थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमेशा विकास की बात करते हैं। जिसमें गरीब और किसान भी शामिल हैं। सरकार जहां गरीबों के सिर पर छत मुहैया करा रही है वहीं किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भी तेजी से प्रयास किए जा रहा है। 23 लाख बिजली से महरूम परिवारों को नि:शुल्क विद्युत का कनेक्शन दिया। पहले बिजली की आपूर्ति चार जिलों में बेहतर होती थी लेकिन हमने सभी जिलों में समान रूप से बिजली देने की व्यवस्था की। जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि कोई भी गरीब अनाज से वंचित नहीं रहना चाहिए। भ्रष्टाचारी की जगह जेल होगी। हमने अनाज वितरण में भष्ट्राचार समाप्त करने के लिए गांव में समिति के गठन का भी निर्देश दिया है। सरकार आने के बाद 120 लाख किमी सड़क गड्ढ़ामुक्त की गईं है। पिछली सरकारों ने रोजगार और नौकरी के नाम पर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया। कोई भर्ती पूरी नहीं हुई। कोर्ट को हस्तक्षेप करना पड़ा। अब सभी भर्तियां पूरी तरह निष्पक्ष और भ्रष्टाचार से मुक्त होंगी। 1.38 लाख शिक्षक और 1.40 लाख पुलिस भर्ती जल्द पूरी की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed