फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मान-मनौव्वल पर मां के साथ रखने पर राजी हुआ पुत्र

मान-मनौव्वल पर मां के साथ रखने पर राजी हुआ पुत्र

Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
मान-मनौव्वल पर मां के साथ रखने पर राजी हुआ पुत्र
आजमगढ़। जागो युवा सेवा संस्थान के प्रयास के बाद आखिरकार लाचार और बेबस मां को घर की छत मिल ही गई। काफी मान-मनौव्वल और समझाने के बाद बेटा उसे वृद्धाश्रम से घर ले गया।
विज्ञापन

तीन माह पहले पवन मद्धेशिया पुत्र छेदी मद्धेशिया निवासी महाराजगंज ने अपनी विधवा मां सुमन मद्धेशिया के पैरों का उपचार कराने के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। इसके बाद मां से आने की बात कह लापता हो गया। शुक्रवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे जागो युवा सेवा संस्थान के संयोजक विनीत सिंह रीशू और पवन सिंह शुक्रवार को मरीजों से मिल रहे थे कि उनकी मुलाकात रैन बसेरे में सुमन से हो गई। वृद्धा का दर्द सुनकर जेवाईएसएस की पूरी टीम ने महिला मंडल जनसेवा समिति को सूचित किया। महिला के पैरों में तीन माह से लगे प्लास्टर को काटा गया। महिला मंडल की अध्यक्ष पूनम सिंह ने शाल और स्वेटर देकर महिला को राहत प्रदान की। विनीत और पवन सिंह ने महिला को वृद्धा आश्रम में रखवाया। महिला के पैरों में महीनों से प्लास्टर लगा कर छोड़ दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की अमानवीयता के कारण महिला जमीन पर रेंगती हुई चल रही थी। जेवाईएसएस के रिशू ने बताया कि काफी फोन करने पर भी बेटा उसे रखने के लिए नहीं माना। शनिवार को टीम सुबह महाराजगंज उसके घर पहुंची। महिला के पुत्र को मनाया। शनिवार को पवन मद्धेशिया वृद्धा आश्रम पहुंचा और मां को अपने साथ ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed