फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   मुल्क और मजहब से मोहब्बत करने का बताया तरीका

मुल्क और मजहब से मोहब्बत करने का बताया तरीका

Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
मुल्क और मजहब से मोहब्बत करने का बताया तरीका
सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर स्थित मदरसा माजिदा निसंवा अरबी कॉलेज चुनुगपार में बुधवार को उर्से आला हजरत मनाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर कुरआनख्वानी, नात और तकरीर का प्रोग्राम रखा गया। मदरसा निस्वां की बच्चियों ने नात- ए- मनकबत पेश किया। मदरसा के प्रधानाध्यापक मौलाना गुलाम यजदानी मिस्बाही ने आला हजरत के कारनामे बयान किए। आला हजरत ने अपने कामों के जरिए हिंदुस्तान के मुसलमानों को हजरत मोहम्मद साहब से सच्ची मोहब्बत करने का सबक दिया। उन्होंने कहा कि मुसलमान गुमराही के दलदल में फंसने से बचे। उन्होंने मुसलमानों को अपने मुल्क और मजहब से मुहब्बत करने का तरीका बतलाया। उन्होंने कहा कि आला हजरत ने कुरआन का उर्दू में अनुवाद किया। उन्होंने अपनी लिखी किताबों के जरिए वहाबियत को रद्द किया और मुसलमानों के इमानों और अकीदे को बचाया आज भी हिंदुस्तान में 80 प्रतिशत मुसलमान जो सुन्नी कहलाते हैं। आला हजरत के चाहने वाले है। आखिर में सलातो सलाम और दुआ होने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। इस मौके पर मदरसे के प्रबंधक गुलाम रब्बानी रिजवी, शोएब खान, मुमताज अहमद, हाजी अनवारुल हक, इम्तियाज अहमद, हाजी समसुल हक, उज्मा शरीफ, शफीना हाफिज गुलाम सरवर मौजूद थे। संचालन नूरु निशा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed