{"_id":"5a00a42b4f1c1b7a548bb42a","slug":"51509991467-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्धाहाल में फेरीवाले की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्धाहाल में फेरीवाले की मौत
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। थाना क्षेत्र के अभिलाषन पुलिया के पास किराए के मकान में रह रहे फेरीवाले की रविवार की रात संदिग्धाहाल में मौत हो गई। सोमवार की सुबह मकान मालिक को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर उसकी लाश को कब्जे में ली और घर वालों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
मृत नूरअली (45) पुत्र मो. हाजी नूरअली मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के चकिया इसरारपुर गांव का निवासी था। वह बीते एक माह से जहानागंज थाना क्षेत्र के अभिलाषन पुलिया के पास रघुवीर राम का मकान किराए पर लेकर रह रहा था। वह गांव-गांव घूमकर चूड़ी बेचने का काम करता था। रविवार की रात नूरअली चूड़ी बेचकर घर लौटा और कमरे में सो गया। सोमवार की सुबह काफी देर तक उसके मकान का दरवाजा न खुलने पर मकान मालिक रघुवीर ने दरवाजा खोलवाने का प्रयास किया। लेकिन भीतर से कोई प्रतिक्रिया न होने पर जहानागंज थाने की पुलिस को सूचना दी। कुछ देर में थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह वहां पहुंच गए। पुलिस मकान के पीछे लगा दरवाजा तोड़कर भीतर घुसी तो अंदर नूरअली की लाश पड़ी थी। उसका एक हाथ बगल में रखे हिटर पर पड़ा था। ऐसे में पुलिस को शक है कि हिटर से भोजन बनाते समय करेंट लगने से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि सही कारण की जानकारी के लिए उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया।