{"_id":"59de5c5e4f1c1bd7538b6f3e","slug":"51507744862-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग ने कार्रवाई की तो देंगे कड़ा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग ने कार्रवाई की तो देंगे कड़ा जवाब
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। अपनी 17 सूत्री मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन का धरना 24वें दिन भी जारी रहा। कार्यकत्रियों का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मिला। कहा कि विभागीय कार्रवाई की खबर से कटरा प्रथम में तैनात आंगनबाड़ी कार्यकत्री गायत्री गुप्ता का निधन हो गया। हमें प्रताड़ित किया जा रहा है। यदि किसी कार्यकत्री पर कार्रवाई की गई तो कड़ा जवाब देंगे।
बुधवार को धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सीमा यादव ने कहा 24 दिनों से हम धरनारत हैं। मांगें पूरी होने पर ड्यूटी को तैयार हैं। मांगें पूरी होने तक बेमियादी हड़ताल जारी रहेगी। हमारी लड़ाई शासन से है, अधिकारी कार्रवाई कर हमें न भड़काए। दिवंगत कार्यकत्री को श्रद्धांजलि दी गई और उसके घर पहुंचकर शोक संतृप्त त रिवार को ढांढस बंधाया। धरने में रीता यादव, त्रिरत्नप्रिया, संगीता गोंड, वन्दना पाठक, ममता निगम, लक्ष्मी गोंड, कंचन राय, शशिकला, सुनीता सिंह, सरतोज पाल मौजूद रहीं।
आशा बहुओं का धरना पांचवें दिन जारी
आजमगढ़। आशा बहू कल्याण समिति के तत्वावधान में मानदेय भुगतान, राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने, मानदेय को वेतन के रुप में दिए जाने की मांग को लेकर डा. अंबेडकर पार्क में सात अक्तूबर से चल रहा धरना पांचवें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
धरने को संबोधित करती हुई समिति की उपाध्यक्ष मीनू भारती ने कहा कि आशा बहुओं को डरा धमका कर काम पर लौटने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग सरकार से है कि हम लोगों को राज्य कर्मचारी घोषित घोषित करते हुए मानदेय के स्थान पर वेतन दिया जाए। धरने में भानूमति, दुलारी, मिथिलेश राय, लक्ष्मीना, बीना मौर्य, पुष्पा देवी, माधुरी मौर्या, रीता यादव सहित अनेक आशा बहूएं उपस्थित रही।