{"_id":"59dd19ff4f1c1bdb538b6c06","slug":"51507662335-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानों ने सदर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानों ने सदर तहसीलदार को सौपा ज्ञापन
Updated Wed, 11 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने सरकार की पंचायत विरोधी नीतियों और प्रधानों के अधिकार छीने जाने के विरोध में मंगलवार को डा. अंबेडकर पार्क में 15 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया। धरने के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार सदर हेमंत गुप्ता को सौंपा।
प्रधानों ने कहा कि सरकार यदि ग्राम भू-प्रबंधन समिति में हारे हुए और दूसरे नंबर पर वोट पाए व्यक्तियों को उपाध्यक्ष बना रही है तो मुख्यमंत्री को चाहिए कि दूसरे और तीसरे नंबर पर वोट पाई हुई पार्टी के नेताओं को केशव प्रसाद मौर्य और दिनेश शर्मा के स्थान पर उप मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने जनपद हरदोई का उदाहरण देते हुए कहा कि यहां डीपीआरओ प्रधानों के खातों का स्टेटमेंट निकलवाकर उनके 14वें वित्त के खोतों पर रोक लगा कर किसी एजेंसी के द्वारा कार्य कराने का प्रयोग कर रही है, वही दूसरी तरफ शौचालय निर्माण की पूरी जिम्मेदारी प्रधानों पर देकर उनके ऊपर एफआईआर भी कराने का काम कर रही है। यह लोकतंत्र और पंचायती राज के लिए काला दिवस होगा। जिलाध्यक्ष अंजनी सिंह ने कहा कि यदि प्रधानों पर इसी तरह उत्पीड़नात्मक कार्यवाही की जाती रही तो भविष्य मेें जिले के प्रधान सभी सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में सहयोग देना बंद कर देंगे। इसके लिए पूरे प्रदेश के प्रधान जेल भरो आंदोलन करने को तैयार है। धरने में रामकुंवर यादव, देवनाथ यादव, राजवीर सिंह, तेज बहादुर यादव, बालचंद यादव, रामअवध यादव, बालेदीन यादव, अजीत राय, लईक अहमद सहित अनेक प्रधान उपस्थित रहे।