{"_id":"597f6d7b4f1c1bac768b46a1","slug":"51501523323-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयकारों के बीच हुआ आशुतोष का जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयकारों के बीच हुआ आशुतोष का जलाभिषेक
Updated Mon, 31 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सावन मास के चौथे सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक को शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। इस दौरान हर-हर महादेव के जयकारों के साथ शिवभक्तों ने भगवान भोले भंडारी को जलाभिषेक किया। सावन के चौथे सोमवार को नगर सहित ग्रामीण इलाकों में स्थित शिवालयों में महादेव को जलाभिषेक करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। नगर के भंवरनाथ स्थित शिवमंदिर में भोर से ही दर्शन-पूजन को भक्त आने शुरू हो गए थे। इस दौरान शिवभक्तों ने बेलपत्र, फूल आदि चढ़ाया और दूध और जल से जलाभिषेक किया। इस दौरान घंटा-घडिय़ाल और लग रहे हर-हर महादेव के जयकारों से क्षेत्र गूंज उठा। भोर से शुरु दर्शन-पूजन का क्रम देर शाम तक जारी रहा। उधर नगर क्षेत्र में रैदोपुर, रेलवे स्टेशन स्थित बऊरहवां बाबा के स्थान सहित अन्य शिवालयों में पूजन-अर्चन और लग रहे जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महाराजगंज के भैरव धाम पर भी भीड़ रही। पूजन के बाद लोगों ने मंदिर के पास लगे मेले में जमकर खरीदारी की। फूलपुर संवाददाता के अनुसार चौथे सोमवार को कायवरियों में गजब का उत्साह देखने को मिला। कावरियो ने दुर्वासा स्थित तमासा-मंजुषा नदी से जल लेकर विभिन्न शिवालयों पर पहुंच जलाभिषेक किया। इस दौरान लगे हर-हर महादेव के जयकारे से दुर्वासा धाम गूंज उठा। कांवरियों ने मुडिंयार, फूलपुर शंकर तिराहा, संगत जी गली, सरायमीर चौक आदि स्थानों पर जलभिषेक किया। फूलपुर स्थित शंकर तिराहा पर नवयुवक क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने कांवरियों का स्वागत किया। जगदीशपुर स्थित आस्था और विश्वास का केंद्र बुढिय़ा मां मदिर पर महिलाओं की काफी भीड़ थी। इसी क्रम में ग्रामीण इलाकों में चक्रपानपुर केअनेई गांव स्थित पातालपुरी धाम, मेहनगर कस्बे के गौरा गांव स्थित पातालपुरी महामंडलेश्वर धाम पर भी भक्तों की भीड़ रही। शिवालयों में भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के प्रबंध भी किए गए थे।
विज्ञापन