फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   507 seats of professional subjects are vacant

Azamgarh News: व्यावसायिक विषयों की 507 सीटें खाली

Sat, 26 Oct 2024 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
507 seats of professional subjects are vacant
आजमगढ़। सरकार का प्रयास है कि युवाओं को व्यावसायिक विषयों से जोड़कर उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद भी जनपद के संचालित पांच आईटीआई कॉलेजों में 507 सीटों पर किसी ने प्रवेश नहीं लिया है। जिसके कारण अब इन सीटों को वाक इन इंटरव्यू की तर्ज पर भरने की तैयारी है।
विज्ञापन

जनपद में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) आजमगढ़, फूलपुर, लालगंज, मेंहनगर एवं मार्टीनगंज में एनसीवीटी व एससीवीटी पाठ्यक्रम के तहत युवाओं का एडमिशन लेकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाता है।
विज्ञापन

इसके तहत इन विद्यालयों में संचालित व्यवसायों में उपलब्ध रिक्त सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान देखने में आ रहा है इन पांचों कालेजों के विभिन्न ट्रेडों में काफी संख्या में सीटें रिक्त हैं। इन पांचों संस्थानों में कुल 507 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब संस्थान की ओर से इन सीटों को शासन के निर्देश पर वाक इन इंटरव्यू की तर्ज पर भरने की तैयारी की गई है। अगर कोई इन ट्रेडों की रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहता है तो वह 30 अक्तूबर तक उपस्थित होकर प्रवेश ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed