{"_id":"69b45c02821daf4fdc0ae0a7","slug":"5040-candidates-will-appear-in-the-constable-recruitment-examination-at-12-centres-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-146867-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में 12 केंद्रों पर शामिल हाेंगे 5040 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: आरक्षी भर्ती परीक्षा में 12 केंद्रों पर शामिल हाेंगे 5040 अभ्यर्थी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। यूपी पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, निर्विघ्न और सकुशल कराने के लिए जनपद में सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दो दिन दो पालियों (प्रथम पाली: सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक, द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से 5:00 बजे तक) में होने वाली परीक्षा में 12 केंद्रों पर 5040 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
परीक्षा को सकुशल कराने के लिए यातायात पुलिस की ओर से रूट डायवर्जन किया गया है। जो दोनों दिन सुबह 6:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा। इसके तहत शंकर तिराहा से चौक चौराहा और पुरानी कोतवाली होते हुए पहाड़पुर तिराहे की तरफ जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। पहाड़पुर तिराहे से पुरानी कोतवाली और चौक चौराहा होते हुए शंकर तिराहा/बड़ादेव की तरफ जाने वाले तीन पहिया, चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। काली चौरा से कोट चौराहा होते हुए हर्रा की चुंगी की तरफ जाने वाले चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
हर्रा की चुंगी से कोट चौराहा होते हुए काली चौरा की तरफ जाने वाले चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पाण्डेय बाजार से पुरानी सब्जी मंडी, लाल डिग्गी, शंकर तिराहा, बड़ादेव की तरफ जाने वाले चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
बड़ादेव, शंकर तिराहा, लाल डिग्गी, पुरानी सब्जी मंडी से पाण्डेय बाजार की तरफ जाने वाले चार पहिया और माल वाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। करतालपुर तिराहा से ब्रह्मस्थान, पाण्डेय बाजार, पहाड़पुर की तरफ भारी मालवाहक वाहनों और मऊ रोड शंकर तिराहा से सिधारी पुल की तरफ भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। एसपी यातायात विवेक त्रिपाठी ने अपील की है कि वे निर्धारित समय में इन मार्गों का प्रयोग न करें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग कर वाहन चलाएं। परीक्षा केंद्रों के आस पास सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल तैनात रहेगा।