फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 quintals of khoya and fake sweets seized, 12 arrested

Azamgarh News: 50 क्विंटल खोवा और नकली मिठाइयां पकड़ी, 12 गिरफ्तार

Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
50 quintals of khoya and fake sweets seized, 12 arrested
आजमगढ़। जिला प्रशासन और खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार की देर रात शहर के दो मिठाई फैक्टरी में छापा मारकर लाखों का माल बरामद किया। इस फैक्टरी में खराब और मिलावटी मिठाइयां बनाई जा रही थीं। छापे के दौरान अधिकारियों ने फैक्टरी से 50 क्विंटल खोवा के साथ खराब मिठाइयां और अन्य सामग्री जब्त की। इस दौरान 12न लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल की कीमत लाखों में बताई जा रही है।
विज्ञापन

त्योहारों पर नकली व सिंथेटिक मिठाइयों की पूरी खेप जिले में खपाने की तैयारी है। इसे देखते हुए एसडीएम सदर, सीओ सिटी और एफडीए की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार को शहर कोतवाली क्षेत्र के हर्रा की चुंगी के समीप धर्मू नाला के पास दो मिठाई की फैक्टरी पर छापा मारा। यहां भारी मात्रा में तैयार नकली मिठाई बरामद हुईं।
विज्ञापन

इसमें रसगुल्ला, मिल्क केक, सोनपापड़ी, हलुआ के साथ ही छेने के अन्य मिठाइयों के ब्रांड मौजूद थे। इस दौरान अवैध रूप से गुणवत्ताहीन मिठाइयां बनी पाई गई। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि इस कार्रवाई में लगभग 50 कुंतल खोवा बरामद किया गया। मौके से 12 लोगों को गिरफ्तार में किया गया है। भारी मात्रा में पेंट, सोडियम फार्मेल्डिहाइड बरामद हुआ है। जिसे मिलाकर इनके द्वारा खोवा तैयार किया जाता था। इन लोगों से कई जाने माने दुकानदारों द्वारा भी खोवा आदि की खरीद की जाती थी। जो लोग गिरफ्तार हुए हैं उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed