फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   50 bed ayurvedic hospital will be established in the district

जनपद में स्थापित होगा 50 बेड का आयुर्वेदिक अस्पताल

Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Oct 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
50 bed ayurvedic hospital will be established in the district
आजमगढ़। कोरोना काल में आयुर्वेद ने अपनी उपयोगिता को साबित की। जिसे देखते हुए सरकार की ओर से आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी क्रम में सरकार की ओर से 50 बेड के अस्पताल की स्थापना का निर्णय लिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जनपद में वैसे तो कई आयुर्वेद अस्पताल हैं। जिला मुख्यालय पर भी कालीचौरा के पास राजकीय आयुर्वेदिक अस्पताल है। यहां चिकित्सक भी तैनात हैं। कोरोनाकाल में आयुर्वेद ने महती भूमिका निभाई। इसे देखते हुए सरकार आयुर्वेद को बढ़ावा देने में लगी है। इसी क्रम में सरकार ने जनपद में 50 बेड के अस्पताल की स्थापना का निर्णय लिया है। जिसके लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी अक्षय लाल ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन से जमीन मांगी गई है। इस अस्पताल के निर्माण के लिए कम से कम एक एकड़ जमीन होनी चाहिए। यह जमीन शहर से करीब होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed