फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   450 buses will be operated for Prayagraj on the main bathing festivals

Azamgarh News: मुख्य स्नान पर्वों पर प्रयागराज के लिए 450 बसों का होगा संचालन

Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
450 buses will be operated for Prayagraj on the main bathing festivals
आजमगढ़। माघ मेला-2026 के प्रमुख स्नान पर्व मकर संक्रांति, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए शासन की ओर से व्यापक बस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 14 जनवरी से 24 जनवरी तक आजमगढ़ परिक्षेत्र से कुल 450 बसों का संचालन प्रयागराज के लिए किया जाएगा, जिसमें 200 रिजर्व बसें शामिल होंगी।
विज्ञापन

18 जनवरी, मौनी अमावस्या को सबसे अधिक भीड़ होने का अनुमान है। इसके अतिरिक्त काशी, विंध्याचल, चित्रकूट और अयोध्या जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों के लिए 80 अतिरिक्त बसें भी लगाई गई हैं। आरएम मनोज कुमार वाजपेयी ने बताया कि माघ मेला-2026 के प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए परिवहन विभाग विशेष तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

आजमगढ़ क्षेत्र से 450 बसें व 50 शटल बसें कुल 500 संचालित होंगी। मौनी अमावस्या के पूर्व आवश्यकता पड़ने पर 100 अतिरिक्त बसें रिजर्व रखी गई हैं। आजमगढ़ क्षेत्र से 450 बसें झूसी/पटेल बाग के अस्थायी बस स्टेशन से संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमरियाघाट, आजमगढ़, दोहरीघाट, बूढ़नपुर, पदमपुर, बेल्थरारोड, बलिया आदि मार्गों पर विशेष निगरानी के निर्देश जारी हुए हैं। सामान्य दिनों एक जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक के लिए 25 शटल बसें व प्रमुख पर्वों पर दो दिन पहले से एक दिन बाद तक 200 शटल बसें रिजर्व रखी जाएंगी।

फ्लेक्स, स्टिकर, तकनीकी सुविधाएं एवं ब्रेकडाउन प्रबंधन भी मजबूत

आजमगढ़। मेला क्षेत्र के लिए प्रयागराज परिक्षेत्र की ओर से 4000 माघ मेला स्टिकर व 225 शटल बस स्टिकर तैयार कर क्षेत्रों को उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों को मार्ग जानकारी देने के लिए प्रमुख स्थानों पर फ्लेक्स बोर्ड लगाए जाएंगे। सभी बसों पर डेस्टिनेशन बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाए जाएंगे और इसका खर्च निगम मुख्यालय की ओर से वहन किया जाएगा।ढ तकनीकी सहायता के लिए सिविल लाइंस बस स्टेशन पर टूल प्लांट, स्पेयर पार्ट्स, जनरेटर और अतिरिक्त तकनीकी स्टाफ की तैनाती की जाएगी, ताकि बसों को कार्यशाला भेजने की आवश्यकता न पड़े। ब्रेकडाउन के लिए हर मार्ग पर त्वरित सेवा सुनिश्चित करने का निर्देश संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed