फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   45 retired and 75 good work police personnel honored

45 सेवानिवृत व 75 अच्छे कार्य करने वाले पुलिस कर्मी हुए सम्मानित

Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
45 retired and 75 good work police personnel honored
आजमगढ़। स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगाँठ के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। इसके तहत उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा भी विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर देशभक्ति की भावना जागृत करने पहल की गई है। स्वतंत्रता दिवस के 75 वी वर्षगांठ के अवसर पर पुलिस लाइन में विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य ने 45 सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों व 75 अच्छे कार्य करने वाले पुलिस अधिकारी व कर्मियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद डीआईजी ने महिला आरक्षियों के पिंक वाहन तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पिंक वाहन तिरंगा यात्रा का नेतृत्व सीओ सदर सौम्या सिंह कर रही थी। पिंक वाहन तिरंगा मार्च पुलिस लाईन्स से अग्रसेन चौराहा, शंकर फव्वारा, तकिया, पहाड़पुर आदि स्थानों से होते हुए वापस महिला थाने पर पहुँचकर समाप्त हुआ। इसके उपरान्त जनपद के पुलिस कर्मियों द्वारा देशभक्ति गीत, बांसुरी वादन (बाँसुरी से राष्ट्र धुन), वीर रस से प्रेरित गीत, नृत्य व नाटक आदि का मंचन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed