फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   418 objections were received for 230 proposed centres.

Azamgarh News: 230 प्रस्तावित केंद्रों के लिए पड़ीं 418 आपत्तियां

Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
418 objections were received for 230 proposed centres.
आजमगढ़। जिले में बोर्ड परीक्षा के केंद्र निर्धारण के लिए कुल 418 आपत्तियां आई हैं। 230 केंद्रों को लेकर आई आपत्तियों से विभागीय अधिकारियों की चिंता बढ़ गई है। आपत्तियों के निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित हो गई है। 10 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर 11 दिसंबर को परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना है। इससे 20 से 25 दिसंबर तक केंद्रों की स्थिति साफ होगी।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 18 फरवरी से शुरु होने वाली बोर्ड परीक्षा के लिए 30 नवंबर को 230 केंद्रों की प्रस्तावित सूची जारी की गई। इसमें कई कॉलेज और स्कूल अबकी बार केंद्र नहीं बनाए गए, जबकि कई स्कूलों के केंद्र 10 से 20 किमी दूर कर दिया गया। इसके लिए चार दिसंबर तक 418 से अधिक आपत्तियां आईं। इसमें 384 आपत्तियां ऑनलाइन आई हैं। 34 आपत्तियां ऑफलाइन पड़ी हैं। पिछले तीन-चार साल से लगातार केंद्र बनने वाले विद्यालय इस बार कट गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक उपेंद्र कुमार ने बताया कि आपत्तियों की संख्या अधिक है। इसके निस्तारण के लिए डीएम की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। उन्होंने बताया कि 10 दिसंबर तक आपत्तियों का निस्तारण करना है। 11 को सूची परिषद की वेबसाइट पर अपलोड किया जाना है। बताया कि परिषद से तय मानक एवं समिति के निर्णय के आधार पर ही केंद्रों की संख्या घटाई और बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed