फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने दी मां को विदाई

नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने दी मां को विदाई

Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
नवरात्र के अंतिम दिन भक्तों ने दी मां को विदाई
आजमगढ़। वासंतिक नवरात्र की नवमी पर मां के दरबार में शनिवार को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने घरों में पूजन-अर्चन कर नौ कन्याओं को भोजन कराया। इधर सुबह से ही नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में देवी मंदिरों में पूजन-अर्चन को भक्तों की भीड़ रही। इस दौरान हवन-पूजन और घंटा-घड़ियाल की आवाज से वातावरण मां मय हो गया। वासंतिक नवरात्र के नौवें दिन रविवार को मां सिद्धिदात्री की आराधना की। पूरे जिला मां के रंग में रंगा रहा। नौ दिनों तक व्रत रखने वाले भक्तों ने पंडित को बुलाकर हवन पूजन कराया। कुंवारी नौ कन्याओं को भोजन कराकर उन्हें विदाई दी। उधर नगर के चौक स्थित दक्षिणमुखी मां के मंदिर, बड़ादेव दुर्गा मंदिर, रैदोपुर स्थित दुर्गा मंदिर, बेलइसा काली जी मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में मां के भक्तों की भीड़ रही। निजामाबाद संवाददाता के अनुसार कस्बे में मां शीतला धाम पर नौवें दिन जिले के अलावा अन्य जनपदों से आए भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेका। वहीं मंदिर परिसर में चल रहे भजन कीर्तन से पूरा क्षेत्र मां मय हो गया। पल्हना संवाददाता के अनुसार मां पाल्हमेश्वरी के धाम पर नौवें दिन भारी भीड़ रही। इस दौरान मंदिर परिसर में मां के दर्शन को भक्तों की लंबी लाइन देखने को मिली। भक्तों ने जमकर मां के जयकारे लगाए। लाटघाट संवाददाता के अनुसार धनछुला चन्ना राम में स्थित मां कालिका के मंदिर पर मां के दर्शन को भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने मां के दर्शन कर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed