{"_id":"5c7195d2bdec22271a77c86b","slug":"41550947794-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घटतौली का आरोप लगा गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घटतौली का आरोप लगा गन्ना किसानों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अहरौला। भेदौरा गन्ना क्रय केंद्र पर व्याप्त अनियमितताओं को लेकर आक्रोशित किसानों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि तीन दिन से तौल नहीं हो रही है। किसानों ने तौल मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। कांटा इंचार्ज पर प्रति ट्राली छह क्विंटल के हिसाब से 126 क्विंटल गन्ना हड़पने का आरोप लगाया। प्रदर्शनकारियों में शामिल पैढ़िया गांव के किसान चंदन दुबे ने आरोप लगाया कि पूर्व में यहां पर तैनात रहे कांटा इंचार्ज रवि मिश्रा 126 क्विंटल गन्ना घटतौली कर हजम कर गए हैं। मशीन से प्रति ट्राली छह क्विंटल गन्ना की घटतौल की जा रही है। चंदन ने शिकायत विभाग के अधिकारियों से किया है। अधिकारियों ने गन्ने का मूल्य दिलाने का आश्वासन दिया। इसके लिए ये बार-बार कांटा इंचार्ज से लेकर अधिकारियों से संपर्क कर रहे हैं। कांटा इंचार्ज रवि मिश्रा को यहां से हटा दिया गया है। अब वो कह रहे हैं कि नये कांट इंचार्ज राहुल मिश्रा मामले को हल करेंगे। राहुल मिश्रा भी मामला हल नहीं कर रहे हैं। इससे भड़के किसानों ने शनिवार को तौल मशीन अपने कब्जे में ले लिया। कहा कि बिना टेक्निकल टीम से जांच कराए मशीन नहीं देंगे। इस मौके पर चंदन दुबे, रणजीत सिंह, गोपाल सिंह, डब्लू सिंह, शीतला प्रसाद, अशोक यादव, लालजी पांडे, हरिश्चंद्र यादव, सोनू सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
मामला संज्ञान में नहीं था। हम इसकी जानकारी करवा रहे हैं। अगर ऐसी बात है तो मामला गंभीर है। हम संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। मामले की जांच करवाएंगे।
साहब लाल यादव, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
मामला संज्ञान में नहीं था। हम इसकी जानकारी करवा रहे हैं। अगर ऐसी बात है तो मामला गंभीर है। हम संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। मामले की जांच करवाएंगे।
विज्ञापन
साहब लाल यादव, जिला गन्ना अधिकारी