फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अमर सिंह ने सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री की अपनी संपति

अमर सिंह ने सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री की अपनी संपति

Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
अमर सिंह ने सेवा भारती के नाम रजिस्ट्री की अपनी संपति
लालगंज। राज्य सभा सांसद अमर सिंह ने बुधवार को अपनी पुश्तैनी जमीन और मकान राष्ट्रीय सेवा भारती के नाम कर दिया। उन्होंने कहा कि अपनी पैतृक संपत्ति उन्होंने अपने पिता की याद में समर्पित की है। तहसील परिसर में राज्य सभा सांसद के आगमन से गहमागहमी का माहौल रहा।
विज्ञापन

अमर सिंह ने उन्होंने कुल 1231.2 वर्ग मीटर यानि 304 कड़ी जमीन का बैनामा किया। इस रकबे में 891 वर्ग मीटर निर्माण है। जमीन की कुल मालियत दो करोड़ 91 लाख 55 हजार रुपये है। रजिस्ट्री करने में एक तरफ से अमर सिंह और दूसरी तरफ से राष्ट्रीय सेवा भारती के राष्ट्रीय महामंत्री ऋषिपाल सिंह और ट्रेजरार मुकेश कुमार शर्मा ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

अमर सिंह ने कहा कि आजमगढ़ मौलाना शिबली, राहुल सांकृत्यायन और कैफी आजमी जैसे लोगों की धरती है लेकिन यहां कुछ लोग जाति, धर्म की गंदी राजनीति कर रहे हैं। बदमाशों के समन्वय को यहां लोग राजनीति कहते हैं। इसलिए यहां हम जैसे लोगों को कोई याद नहीं करता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सेवा भारती को अपनी जमीन की रजिस्ट्री अपने पिता की याद में कर रहा हूं। इस काम में भाई अरविंद सिंह, बहन सुधा सिंह, माता शैल कुमारी आदि लोगों की सहमति है। कहा कि जिस प्रकार भगवान को लोग प्रसाद का समर्पण करते हैं, उसी प्रकार मैं अपनी जमीन को दान न देकर राष्ट्रीय सेवा भारती के नाम समर्पित कर रहा हूं। सपा महासचिव बलराम यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि बलराम बीमार आदमी है, जो घोटाला करके पूरे प्रदेश की दवा खा गए और अभी तक स्वस्थ नहीं हुए। इस जिले में केवल जातिगत राजनीति चलती है, इसलिए यहां अमर सिंह जैसे लोगों की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने पुलवामा हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाए गए कदम की सराहना की। कहा की इससे पहले भारतीय सेना को गोली चलाने के लिए आदेश देना पड़ता था। जवानों गोली का हिसाब मांगा जाता था और उन्हें अपने सीने पर गोली खाने के लिए कहा जाता था। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सेना को खुली छूट देने की मैं सराहना करता हूं। इस मौके पर प्रेमचंद गौड़ प्रांत मंत्री सेवा भारती, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर प्रचारक अनुज, विभाग प्रचारक बैरिस्टर, सेवा प्रमुख गोरक्ष प्रांत डा. राकेश सिंह और समाजसेवी वीरभद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed