फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अपने मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

अपने मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ

Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 11:26 PM IST
विज्ञापन
अपने मतदेय स्थल पर उपलब्ध रहेंगे बीएलओ
आजमगढ़/कप्तानगंज। उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि 23 और 24 फरवरी को प्रत्येक मतदेय स्थल पर विशेष कैम्प लगाया जाएगा। इस कैंप में सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर वांछित मात्रा में प्रपत्र 6,7 और 8 के साथ उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने अपील की कि सुबह 10 बजे से शाम पांच तक अपने मतदेय स्थल पर पहुंचकर निर्वाचक नामावली का निरीक्षण कर लें। यदि वे एक जनवरी 2019 को 18 साल की आयु पूरी कर चुके हैं और उनका नाम निर्वाचक नामावली में शामिल नहीं है तो प्रारूप-6 पर अपने आवेदन पत्र के साथ रंगीन फोटो, जन्म एवं निवास संबंधी अभिलेख संलग्न करते हुए दावा बीएलओ को उपलब्ध करा दें। यदि किसी मतदेय स्थल पर बीएलओ उपस्थित न हो तो उसकी सूचना संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी (9454417521), सीडीओ (9454464584), उप जिला निर्वाचन अधिकारी (9454417922), सीआरओ (9454417923), एडीएम वित्त एवं राजस्व (9454417592) तथा संयुक्त जिला निर्वाचन अधिकारी (9454418032) को सूचना दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed