फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   23 और 24 फरवरी को लगेगा विशेष कैंप

23 और 24 फरवरी को लगेगा विशेष कैंप

Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
23 और 24 फरवरी को लगेगा विशेष कैंप
आजमगढ़। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश पर हर बूथ पर 23 और 24 फरवरी को विशेष कैंप का आयोजन होगा। जनपद में अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया। तहसीलों से सेक्टरों का विभाजन कर सूची तैयार कर निर्वाचन आयोग को भेज दी गई है। वहीं मतदाता सूची के प्रकाशन के बाद भी बहुत से ऐसे नए मतदाता हैं जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़ पाया है। उनका नाम जोड़े जाने की कवायद चल रही है। लोगों की सहूलियत के लिए निर्वाचन आयोग ने हर बूथ पर 23 और 24 फरवरी को दो दिवसीय विशेष कैंप का आयोजन करने का निर्देश दिया है। ताकि ऐसे नए मतदाता जिनका नाम किन्हीं कारणों से मतदाता सूची में दर्ज नहीं हो सका है, इस विशेष कैंप में वो अपना नाम दर्ज करा सकें। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि इसके लिए सभी बीएलओ को निर्देशित कर दिया गया हैै। बताया कि नए मतदाता जो अपना नाम अभी तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं करा पाएं हैं वह इस कैंप में पहुंचकर फार्म भरकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed