फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   11 जनवरी से तीन मार्च तकहोंगे लगातार कार्यक्रम

11 जनवरी से तीन मार्च तकहोंगे लगातार कार्यक्रम

Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 01:14 AM IST
विज्ञापन
11 जनवरी से तीन मार्च तकहोंगे लगातार कार्यक्रम
आजमगढ़। भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में रवोिवार को जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री एवं जनपद के प्रभारी त्रयंबक मौजूद रहे। बैठक में 11 जनवरी से तीन मार्च तक पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले, मेरा परिवार भाजपा परिवार, कमल ज्योती संकल्प अभियान, लाभार्थी संपर्क अभियान जैसे कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। जनपद प्रभारी त्रयंबक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सबका साथ सबका विकास के मंत्र के साथ गरीबों ,दलितों ,शोषितों, वंचितों, युवाओं , पिछड़ों, महिलाओं, किसानों के लिए योजनाएं बनाई गई हैं। इससे विरोधी पार्टीयां घबराई हुई हैं। बेमेल और अवसरवादी गठबंधन हो रहे हैं। जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने कहा कि 20 से 25 जनवरी के बीच में सभी मंडलों में कार्यशाला होगी। इसमें सभी मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, मंडल में निवास करने वाले राष्ट्रीय ,प्रदेश, क्षेत्रिय व जिला पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य बूथ अध्यक्ष को उपस्थित रहना है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले साढ़े चार साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों से विरोधी पार्टी के लोग घबराए हुए हैं। विनोद राय, अखिलेश मिश्रा गुड्डू, डा. श्याम नारायण सिंह, दुर्गविजय यादव, रामपाल सिंह, पंकज सिंह कौशिक, पवन सिंह मुन्ना, फूलचंद भारती, जगत नारायण गौड़, ऋषिकांत राय, हरीश तिवारी, हरिवंश मिश्रा, मीना सरोज, विवेक सिंह, हरि प्रकाश राय, अभिषेक जायसवाल, सच्चिदानंद सिंह, दिवाकर सिंह, जूही श्रीवास्तव, मृगांक शेखर सिन्हा मौजूद रहे। संचालन जिला महामंत्री ध्रुव सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed