फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आंगनबाड़ी और प्रधान को दी गई छह योजनाओं की जानकारी

आंगनबाड़ी और प्रधान को दी गई छह योजनाओं की जानकारी

Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी और प्रधान को दी गई छह योजनाओं की जानकारी
बिंद्राबाजार। ब्लाक सभागार मुहम्मदपुर में पोषण अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कंवर्जेंस प्लांट में फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी और प्रधान का एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में सीडीपीओ पल्हनी केके सिंह ने बाल विकास विभाग की नवीनतम छह योजनाओं को विस्तारपूर्वक बताया। जिसमें नवजात शिशु और धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी, कुपोषण, ब्लाक स्तरीय कन्वर्जेंस प्लान, समुदाय आधारित गतिविधियां, इंक्रीमेंटल लर्निंग अप्रोच, जन आंदोलन एवं नवाचार बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक बताया। कहा कि शासन नवजात शिशुओं एवं धात्री महिलाओं के प्रति काफी सचेत है। उनको जागरूक करने की भूमिका आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी और आशा आदि लोगो दी है। उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को मार्च तक एंड्राइड मोबाइल शासन द्वारा देने की सुविधा है, ताकि अब हर कार्य कागज पर न होकर ऑनलाइन आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां करे।ं इसके लिए विशेष तौर पर उन्हें प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों बचपन दिवस, मां ममता दिवस, लाडली दिवस, ईसीसीई दिवस के अलावा अन्नप्राशन, गोद भराई एवं सुपोषण दिवस पर विशेष रूप से अपना योगदान दें। इस अवसर पर मुख्य रुप से सीडीपीओ सुनीता सोनी डा.एके शुक्ला,एडीओ पंचायत एम के राय, राजीव पांडेय, प्रधान प्रभाकर पांडेय, लौटन प्रसाद, समीर सिंह चौहान, फैजान, नेसात, बन्दन मौर्या आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed