फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पूर्व दशम और दशमोतर में हजारों की छात्रवृति अटकी

पूर्व दशम और दशमोतर में हजारों की छात्रवृति अटकी

Wed, 26 Dec 2018 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:39 PM IST
विज्ञापन
पूर्व दशम और दशमोतर में हजारों की छात्रवृति अटकी
आजमगढ़। आवदेन सही तरीके से नहीं करने से पूर्व दशम और दशमोत्तर में हजारों की छात्रवृत्ति अटक गई है। ऐसे छात्रों के आवेदन सस्पेक्टेड डाटा में आ गए हैं। शासन की ओर से ऐसे छात्रों को करेक्शन कराने के लिए 30 दिसंबर तक का समय दिया गया है। निर्धारित समय में साक्ष्यों सहित आवेदन उपलब्ध नहीं कराने पर ये छात्र छात्रवृत्ति से वंचित हो सकते हैं। शासन की ओर से प्रतिवर्ष सामान्य, अनुसूचित जाति एवं जनजाति और ओबीसी छात्रों को पूर्व दशम और दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति दी जाती है। इस बार भी छात्रों की ओर से छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किए गए हैं। इसमें आवेदन में गड़बड़ी होने से हजारों छात्रों के आवेदन सस्पेक्टेड डाटा में चले गए हैं। इसके कारण इनकी छात्रवृत्ति फंस गई है। पूर्व दशम में 24338 अनुसूचित, छह अनुसूचित जनजाति, 3631 सामान्य और 9489 ओबीसी के छात्रों ने छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन किया है। इसमें लगभग 12 हजार छात्रों के आवेदन सस्पेक्टेड डाटा में है। यही हाल दशमोत्तर छात्रवृत्ति का है। शासन की ओर से ऐसे आवेदन को सही कराने के लिए 30 दिसंबर का समय दिया गया है। जिला समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि विद्यार्थियों के खाते केवाईसी न होने, खाते का नियमित संचालित न होने, खाते में न्यूनतम बैलेंस नहीं रखने पर भी खाते सही संचालित नहीं होते हैं। ऐसे खातों को लिंक करने पर डाटा सस्पेक्टेड हो जाता है। जिस बिंदु पर छात्रों का डाटा सस्पेक्टेड है उसके साक्ष्य सहित शिक्षण संस्थान, डीआईओएस कार्यालय से अग्रसारित करा उपलब्ध करा दें। ताकि उसे अपलोड किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed