फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   सता परिवर्तन की संवाहक बनेगी साइकिल यात्रा : बलराम यादव

सता परिवर्तन की संवाहक बनेगी साइकिल यात्रा : बलराम यादव

Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
Updated Mon, 06 Aug 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सता परिवर्तन की संवाहक बनेगी साइकिल यात्रा : बलराम यादव
आजमगढ़। जनपद से शुरू हुई ‘लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ’ साइकिल यात्रा सोमवार को धूमधाम से सपा कार्यालय से 12 बजे रवाना हुई। यात्रा पूर्वांचल के मऊ, देवरिया, कुशीनगर और गोरखपुर में जनसंपर्क के जरिये पार्टी की नीति का प्रचार प्रसार करेगी। समापन 12 अगस्त को गोरखपुर में होगा। इस दौरान सपा महासचिव बलराम यादव ने कहा कि देश में जब जब लोकतंत्र को कुचलने का प्रयास हुआ है, नौजवान सड़कों पर उतरा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति से युवा नेता सुनील ठेकमा की अगुवाई में निकली साइकिल यात्रा को सपा महासचिव बलराम यादव, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, एमएलसी राकेश कुमार यादव, पूर्व विधायक श्यामबहादुर यादव, बेचई सरोज, बृजलाल सोनकर, हरिप्रसाद दुबे, उमेश यादव भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि देश और प्रदेश में भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, छात्रों, नौजवानों के सपने को कुचलने पर आमादा है। मंहगाई, जर्जर कानून व्यवस्था, रोजगार के नाम पर सत्ता में आने वाली भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सारे वायदे जुमले साबित हुए हैं। साइकिल यात्रा देश में सत्ता परिवर्तन की संवाहक बनेगी। दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि आजमगढ़ के नौजवान राजनैतिक रूप से जागरूक और जुझारू हैं। विजय यादव, आशा यादव, प्रेमा यादव, महेन्द्र यादव, राजाराम सोनकर, रामप्रवेश यादव, शिवमूरत यादव, राजेश, चन्द्रजीत यादव उपस्थित थे।
विज्ञापन


साइकिल यात्रा पर निकले कार्यकर्ताओं का स्वागत
सठियांव। आजमगढ़ से गोरखपुर जा रहे समाजवादी साइकिल यात्रियों का मुबारकपुर विधान सभा क्षेत्र के सठियांव बाजार में सोमवार को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। अतरौलिया के विधायक संग्राम सिंह यादव ने कहा कि साइकिल संदेश यात्रा निश्चित रूप से 2019 में परिवर्तन लाएगी। पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव और बेचई सरोज ने कहा कि सपा के नौजवान जिस निर्देश पर निकले हैं उसका असर दूर तक जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह पहला अवसर है जब सत्ता परिवर्तन के लिए जिले के नौजवान सड़कों पर उतरे हैं। लालचंद यादव शिशुपाल सिंह, राजेश गिरि, गुल्लू यादव, रामचंद्र यादव, अच्छेलाल यादव, अम्मार अदीबी, ज्याउल्लाह अंसारी, बहादुर यादव, इन्द्रजीत यादव, रमेश गोड़, चंदन,शमसुद्दीन अहमद, आमिर गुड्डू आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed