{"_id":"5b50d5e34f1c1b3f748b5d50","slug":"41532024291-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिकट न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिकट न मिलने पर यात्रियों ने किया हंगामा
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेजवां। फूलपुर स्थित खुरासन रोड रेलवे स्टेशन पर यात्री टिकट आरक्षण केन्द्र में तत्काल टिकट जारी होने के समय पर कंप्यूटर हैंग हो जा रहा है। इसके चलते तत्काल टिकट नहीं बन पा रहा है। इसे लेकर आए दिन स्टेशन मास्टर और यात्रियों के बीच नोकझोंक होती रहती है। गुरुवार को भी केंद पर आरक्षित टिकट न मिलने पर आक्रोशित यात्री नोकझोंक करते हुए पैनल रूम में घुस गए। डीसीआई ने उन्हें समझाकर शांत कराया। खुरासन रोड पीआरएस से मुंबई के लिए तत्काल का टिकट लेने के लिए अखिलेश गुप्ता, ओमप्रकाश और गणेश आदि बुधवार रात लगभग दो बजे ही नंबर लगाने पीआरएस के सामने पहुंच गए थे। गुरुवार सुबह जब पीआरएस खुला तो 11 बजे फार्म भरकर दिया। नेटवर्क की गति धीमी होने से कंप्यूटर हैंग कर गया। इसके चलते तत्काल टिकट जारी न हो सका। इस दौरान कंप्यूटर में सभी टिकट वेटिंग बताने लगे। आरक्षित टिकट न मिलने पर आक्रोशित यात्री स्टेशन मास्टर के पैनल रूम में पहुंच कर हंगामा करने लगे। बताया जाता है कि दलाल विशेष साफ्टवेयर के माध्यम से पीआरएस को हैंग कर देते हैं। इसके चलते तत्काल का टिकट नहीं मिल पाता है। इस संदर्भ में आरपीएफ ने पिछले दिनों लालगंज, मुबारकपुर और फूलपुर में छापा मारकर कई लोगों को गिरफ्तार भी किया था। मंडल वाणिज्य निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि इस संदर्भ में दिल्ली की टीम की ओर से जांच की जा रही है। शीघ्र समस्या का समाधान होगा।
विज्ञापन