{"_id":"5b0c48c34f1c1bf46e8b51a8","slug":"41527531715-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लेखपाल करेंगे बाढ़ क्षेत्र के गांवों का सर्वेक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लेखपाल करेंगे बाढ़ क्षेत्र के गांवों का सर्वेक्षण
Updated Mon, 28 May 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सगड़ी। तहसील के अंतर्गत घाघरा नदी पर बने उमहुला-गढ़वल और रिंग बंधे का निरीक्षण एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को किया। बाढ़ से निपटने के लिए चौकी और शिविर का निरीक्षण किया। वरदहुआ नाले के रेगुलेटर का भी निरीक्षण किया और बंधे की स्थिति की जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि बंधे पर बीच-बीच में जो भी कमियां देखीं उसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। सभी लेखपालों को बाढ़ क्षेत्र के गांव का सर्वेक्षण करने के लिए निर्देशित किया गया है, ताकि बाढ़ के समय वास्तविक आंकड़े मौजूद रहे। उपलब्ध नाव एवं नाविकों की स्थिति को अपडेट करने के लिए निर्देशित किया गया है। सभी बाढ़ चौकियों पर केंद्र प्रभारी, राजस्व पुलिस, स्वास्थ, शिक्षा, पेयजल, आंगनबाड़ी और पंचायत राज विभाग के कर्मचारियों की तैनाती की जा रही है। साथ ही कम्युनिकेशन प्लान भी तैयार किया जा रहा है।