फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शासन को भेजा दो नगर निकायों का डीपीआर

शासन को भेजा दो नगर निकायों का डीपीआर

Sat, 26 May 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
शासन को भेजा दो नगर निकायों का डीपीआर
आजमगढ़। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत डूडा द्वारा नगर पालिका परिषद आजमगढ़ और नगर पंचायत सरायमीर की डीपीआर बनाकर भेजी गई है। इस डीपीआर को शासन से स्वीकृति मिलने के बाद दोनों नगर निकायों के 566 लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास आवंटित कर निर्माण के लिए धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत डूडा को जिले के दो नगरपालिकाओं और 11 नगरपंचायतों में लाभार्थियों का चयन कर उन्हें आवास उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसके -तहत डूडा को 3424 आवासों के निर्माण की स्वीकृति शासन से पहले ही मिल चुकी थी। नगर पंचायत अजमतगढ़ और बिलरियागंज के डीपीआर पहले ही स्वीकृत हो चुके थे। अब डूडा की ओर से आजमगढ़ नगरपालिका और नगर पंचायत सरायमीर की डीपीआर तैयार कर शासन के पास भेजा गया है। जिसमें आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के 474 और सरायमीर नगरपंचायत क्षेत्र के 92 पात्रों का चयन किया गया है। इसके अलावा आवास विस्तार के लिए आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में 42 लोगों का चयन किया गया है। आजमगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के लिए 15 करोड़ 92 लाख 64 हजार और सरायमीर के लिए दो करोड़ 29 लाख 39 हजार रुपये का डीपीआर तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा गया है। शासन से हरी झंडी मिलने के बाद उनके खाते में पैसा भेज दिया जाएगा। इस योजना के तहत लाभार्थी को तीन किश्तों में ढ़ाई लाख रुपये का भुगतान किया जाता है। जबकि आवास विस्तार के लिए लाभार्थी को तीन किश्तों में डेढ़ लाख रुपये का भुगतान होता है।
विज्ञापन

0000000000000000000000
आजमगढ़ नगरपालिका परिषद और नगर पंचायत सरायमीर के आवास के पात्र लाभार्थियों की डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है। जैसे ही शासन से हरी झंडी मिलेगी। आवास का निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डा. महेंद्र प्रसाद, पीओ डूूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed